फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pooja special trains will give relief

त्योहार पर पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत

Thu, 14 Oct 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pooja special trains will give relief
पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। छपरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05315) 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (05316) 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे छपरा पहंचेगी।
इसी प्रकार गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05195) 31 अक्तूबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (05196) एक नवंबर से छह दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 03:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ये ट्रेन बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
धार्मिक स्थलों के बीच 16 तक चलेंगी बसें
परिवहन निगम ने नवरात्रि और दशहरा के दौरान धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने वालों की सुविधा के लिए 16 अक्तूबर तक बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें पूर्णागिरी, विंध्याचल, रूपैडिहा सोलौनी के अलावा धार्मिक क्षेत्रों के बीच चलेंगी। इस बाबत अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को बस संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिवहन निगम ने बुधवार से सभी रूटों पर बसों का संचालन बढ़ा दिया है। चालक व परिचालक की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। बुधवार शाम से कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग और अवध बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि लखनऊ से आगरा, दिल्ली, जयपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed