{"_id":"604efcb98ebc3edb546469c2","slug":"pooja-performed-for-filing-of-foundation-of-ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर की नींव खोदाई का काम पूरा, अब पूजन के साथ मिट्टी का समतलीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर की नींव खोदाई का काम पूरा, अब पूजन के साथ मिट्टी का समतलीकरण शुरू
Mon, 15 Mar 2021 09:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
नींव भराई के लिए किया गया भूमि पूजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम पूरा हो गया है। अब नींव भराई शुरू करने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि परिसर में गर्भगृह स्थल पर सोमवार को वैदिक विधिविधान पूर्वक पूजन किया। इसके साथ ही नींव के लिए खोदे गए करीब 40 फीट गड्ढे को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में करीब 15 दिन लगेंगे। इसके बाद अप्रैल माह से नींव भराई का काम शुरू होगा, जो कि अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
राममंदिर की नींव के लिए सोमवार को रामजन्मभूमि परिसर में गणेश व विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना की गई। बताया गया कि मंगलवार से खरमास लग रहा है। जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा। ऐसे में नींव कार्य में बाधा न आए इसको देखते हुए सोमवार को पूजन कर नींव भराई के कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित आफिसियो ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की मौजूदगी में सोमवार को शुभ मुहूर्त 10:55 बजे पूजन का शुभारंभ हुआ। विधिविधान पूर्वक हुए पूजन का समापन 11:20 पर संपन्न हुआ। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राममंदिर निर्माण की प्रगति से पत्रकारों को अवगत कराते हुए कहा कि राममंदिर की नींव की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। सोमवार को पूजन अर्चन के बाद नींव के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कार्य में करीब 15 दिन लगेंगे। इसके बाद अप्रैल से नींव भराई का काम शुरू किया जाएगा। हमारा मानना है कि अगस्त तक राममंदिर की नींव भराई का काम पूरा हो जाएगा।
सरयू तल से 107 मीटर पर होगा राममंदिर का चौखट
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर के लिए जहां भूमिपूजन किया था। उसकी सरयू तल से ऊंचाई 105 मीटर है। बताया कि रडार सर्वे के बाद यह तय हुआ था कि गर्भगृह स्थल पर गहराई तक मलबा जमा है। जिसके बाद मलबा हटाने का निर्णय लिया गया और 40 फीट तक खोदाई की गई। बताया कि 30 फीट की खोदाई पूरी होने के बाद हमें प्राकृतिक मिट्टी मिलने लगी थी। इसलिए 40 फीट से ज्यादा गहराई तक खोदाई करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। 40 फीट तक लेबलिंग करने के बाद हम दो फीट और ऊपर जाएंगे। वहां से प्लेटफॉर्म का निर्माण शुरू होगा। ऐसे में सरयू तट राममंदिर के चौखट की ऊंचाई 107 मीटर हो जाएगी।