फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polythene bags will be completly banned in Uttar Pradesh.

पॉलिथीन बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

Thu, 04 Mar 2021 09:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Mar 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Polythene bags will be completly banned in Uttar Pradesh.

वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव रोकने के लिए सरकार पॉलिथीन बैग के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएगी। विधानसभा में सपा विधायक संजय गर्ग ने पॉलिथीन बैग से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का सवाल उठाया।

विज्ञापन


वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई 2018 से सभी नगर पंचायतों, नगर पालिका, नगर निगम और औद्योगिक नगरी में आने वाले प्लास्टिक एवं थर्माकोल से बने गिलासों, कपों और चम्मचों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के निस्तारण योग्य प्लास्टिक कैरी बैगों के उपयोग, निर्माण, बिक्री, वितरण, भंडारण, परिवहन और आयात- निर्यात को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन


वहीं, सपा विधायक आजाद अरिमर्दन के लॉकडाउन के दौरान प्रमुख शहरों और नदियों में प्रदूषण की कमी पर सवाल पर चौहान ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में गंगा, यमुना, रामगंगा और हिंडन नदी में प्रदूषण कम हुआ था। इस दौरान प्रदेश के प्रमुख बड़े शहरों में भी प्रदूषण कम हुआ था। वन मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और ग्रेटर नोएडा में अप्रैल 2020 में प्रदूषण की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2020 में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 में गंगा, युमना, रामगंगा और हिंडन नदी में जल की गुणवत्ता की जांच की गई। गंगा, यमुना, रामगंगा और हिंडन नदियों में प्रदूषण के प्रतिशत में खासी गिरावट पाई गई।

प्रदेश में नौ क्षेत्र गंभीर रूप से प्रदूषित

पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 100 औद्योगिक क्षेत्रों को प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया है। इनमें से मथुरा, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी-मिर्जापुर, बुलंदशहर-खुर्जा, फिरोजाबाद, गजरौला, आगरा और गाजियाबाद गंभीर रूप से प्रदूषित हैं। वहीं नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ और सिंगरौली गंभीर प्रदूषित क्षेत्र है। वन मंत्री सपा सदस्य नाहिद हसन के सवाल का जवाब दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed