{"_id":"6744974e6b65067fd808d3e5","slug":"polytechnic-students-will-give-exam-with-incomplete-studies-lucknow-news-c-13-1-lko1020-967433-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक : अधूरी पढ़ाई के साथ विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक : अधूरी पढ़ाई के साथ विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 25 Nov 2024 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी दिसंबर से आधी-अधूरी पढ़ाई के साथ सेमेस्टर परीक्षा देंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, सेमेस्टर परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। उधर, अक्तूबर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर जैसे-तैसे कोर्स पूरा कराकर परीक्षाएं लेनी की तैयारी की जा रही है।
पॉलीटेक्निक के किसी भी सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने से पहले कम से कम 90 दिनों की कक्षाएं होनी चाहिए। सत्र के आधार पर प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश अगस्त तक और सितंबर से हर हाल में कक्षाएं शुरू कर देनी चाहिए। परिषद की ढिलाई के कारण अक्तूबर तक नए प्रवेश हुए और इनकी कक्षाएं 90 दिनों की बजाय 45 दिनों में पूरा कराने के लिए शिक्षकों की ओर से जद्दोजहद की जा रही है।
प्रयोगात्मक कक्षाओं में हो रही मौखिक पढ़ाई
राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इंटीरियर डेकोरेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग व अन्य डिप्लोमा कोर्स संचालित होते हैं। ये ऐसे कोर्स हैं जिन्हें मौखिक के साथ प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाया जाना जरूरी होता है। लेकिन, संस्थानों में ऐसे कोर्स को सही तरीके से पढ़ाना तो दूर, समय से पूरा भी नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि ज्यादातर पाठ्यक्रमों को केवल मौखिक रूप से पढ़ाकर खत्म किया जा रहा है। समय का हवाला देते हुए शिक्षक परीक्षा की तैयारियां करा रहे हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पूरा करा रहे कोर्स
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार के मुताबिक, विलंब से जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश हुए हैं, उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा कराया जा रहा है। शैक्षणिक कैलेंडर में 13 दिसंबर के बाद परीक्षा प्रस्तावित है लेकिन, प्रथम सेमेस्टर से पहले बैक पेपर व अन्य विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। हालांकि, समय के अनुसार तिथि में बदलाव किया जाएगा।