{"_id":"5e7b5e348ebc3e77515fb874","slug":"polytechnic-entrance-application-date-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 अप्रैल तक करें पॉलीटेक्निक के लिए आवेदन, 31 मई को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 अप्रैल तक करें पॉलीटेक्निक के लिए आवेदन, 31 मई को होगी परीक्षा
Wed, 25 Mar 2020 07:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। परिषद ने प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव कर दिया है। अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के कारण यह बदलाव किया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 25 मार्च को समाप्त हो रही थी। बदलाव के बाद अब पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा दिनांक 31 मई को होगी।
विज्ञापन
ग्रुप-ए की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक तथा ग्रुप-ई फॉर्मेसी की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी।