फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic: 2533 students wrote their mobile numbers on answer sheets and failed

पॉलीटेक्निक : 2533 विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखा मोबाइल नंबर, हुए फेल

Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic: 2533 students wrote their mobile numbers on answer sheets and failed
पॉलीटेक्निक : 2533 विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखा मोबाइल नंबर, हुए फेल
लखनऊ। पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के दौरान 2533 उत्तर पुस्तिकाओं पर विद्यार्थियों ने अपना मोबाइल नंबर लिखा है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यार्थियों को संबंधित विषय में फेल कर दिया है और दोबारा मूल्यांकन की अनुमति भी नहीं दी है।
विज्ञापन


परिषद सचिव अजीत कुमार के अनुसार, पॉलीटेक्निक परिणाम में उन विद्यार्थियों को भी फेल कर दिया गया है जिन्होंने अपनी कॉपियों पर मोबाइल नंबर लिखा है। इनमें राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक के 2500 से अधिक विद्यार्थी हैं। मूल्यांकन के लिए 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होने हैं। लेकिन, मोबाइल नंबर लिखी कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन नहीं होगा और न ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


हिवेट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से आयोजित सम सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा, बैक पेपर और विशेष बैक पेपर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। लेकिन, कुछ विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। परिषद ने उन्हें दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए सहूलियत दी है। पुनर्मूल्यांकन के लिए परिषद की वेबसाइट पर जानकर पंजीकृत मोबाइल नंबर, एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए प्रति विषय 500 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फार्मेसी व डिप्लोमा इंजीनियरिंग के इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी हुए फेल
राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक में 77 से अधिक पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी की पढ़ाई होती है। इनमें करीब 55 पाठ्यक्रमों के विषयों में विद्यार्थियों को मोबाइल नंबर लिखने की वजह से फेल किया गया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार के अनुसार, प्रमुख रूप से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी व डिप्लोमा इन फार्मेसी के विद्यार्थी शामिल हैं। इन विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों की दोबारा मूल्यांकन कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed