{"_id":"5d4bc3ea8ebc3e6d1767037b","slug":"polygraph-test-of-trucck-driver-and-cleaner-in-unnao-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म कांड: सीबीआई ने चालक और क्लीनर का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म कांड: सीबीआई ने चालक और क्लीनर का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट
Thu, 08 Aug 2019 12:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड का आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहान श्रीवास का बुधवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया।
विज्ञापन
इसके लिए सीबीआई के अधिकारियों ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। जिसके आधार फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में सवाल जवाब का लंबा दौर चला। सूत्रों का कहना है कि वैसे तो चालक और क्लीनर दोनों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई थी, जिसे दो दिन के लिए अदालत में अर्जी देकर बढ़वा लिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि चालक और ड्राइवर से पूर्व में हुई पूछताछ में कई जवाबों में काफी भिन्नता मिली थी। जिसके बाद सीबीआई ने इन दोनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला किया था।
विज्ञापन
बुधवार को सीबीआई ने चालक और क्लीनर के करीब दो दर्जन करीबियों और उनके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन लोगों से पूरे दिन लंबी पूछताछ होती रही। पूछताछ का यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।