{"_id":"ea14defde304f8ffb463b1299651f5b6","slug":"politics-over-riots-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे की लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे की लालबत्ती
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
आजकल वेस्ट यूपी के तमाम नेता लालबत्ती के लिए राजधानी के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें लग रहा है कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद डैमेज कंट्रोल की एक्सरसाइज में उन्हें सरकार से लालबत्ती का तोहफा बस मिलने ही वाला है।
सपा मुख्यालय, नेताजी और मुख्यमंत्री के आवासों के इर्द-गिर्द ऐसे लोग आपको हर रोज मंडराते दिख जाएंगे।
दरअसल दंगे के बाद मुलायम और अखिलेश पश्चिम के बहुत सारे नेताओं से मिले। टेलीफोन पर भी बात की।
उन्हें पार्टी के लिए खास बताया और लखनऊ आने का न्यौता दिया। चर्चा आम है कि दंगे से नाराज मुस्लिमों और जाटों को कुछ लालबत्तियां मिलेंगी।
फिर क्या, हर नेता को लग रहा है कि वे लालबत्ती से वापस लौटेंगे। देखना है कि दंगे की लालबत्ती कितने लोगों की गाड़ियों पर लगेगी ?