फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   politics on electricity on uttar pradesh

झुलस रही जनता, पर ऐसे हो रही है 'बिजली पर सियासत'

Mon, 09 Jun 2014 11:14 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
politics on electricity on uttar pradesh

बिजली पर सियासत इसका संकट और विकराल बना रही है। लोगों को राहत देने के लिए मिल बैठकर कोई रास्ता निकालने के बजाय केंद्र और राज्य सरकार बिजली संकट के लिए एक दूसरे को कोस रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप जड़ रही है तो केंद्र ने बिजली को राज्य का विषय बताते हुए हाथ खींच लिए हैं। हां, कमी पूरी करने के लिए अतिरिक्त बिजली खरीदने की नसीहत जरूर दी है।
विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार ने भले ही बिजली को चुनावी मुद्दा न बनने दिया हो पर चुनाव बाद एकाएक पैदा हुए अभूतपूर्व बिजली संकट ने अखिलेश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं काम आया सपा का हथकंडा

politics on electricity on uttar pradesh

बिजली के बहाने सभी दल सपा को घेरने में जुट गए हैं। भाजपा कुछ ज्यादा ही हमलावर है।

दरअसल समाजवादी पार्टी ने बिजली के सहारे चुनावी नैया पार लग जाने का मुगालता पाल रखा था इसलिए चुनाव शुरू होने के पहले से नतीजे आने तक खूब बिजली खरीदकर गांवों में भी 16-16 घंटे तक बिजली दी गई।

चुनाव के नतीजों से साफ हो गया कि बिजली का सियासी हथकंडा काम नहीं आया। चुनाव बाद अतिरिक्त बिजली की खरीद को सीमित किया गया तो एकाएक गर्मी बढ़ गई और बिजली लोगों को रुलाने लगी।

इसी दौरान सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने यह कहते हुए खीझ मिटानी शुरू कर दी कि लोगों को ज्यादा बिजली नहीं चाहिए वरना सपा को इस तरह नहीं नकारते।

अखिलेश सरकार के खिलाफ बनी हथियार

politics on electricity on uttar pradesh

सपा सरकार को भले ही बिजली का सियासी फायदा न मिला हो लेकिन अब विपक्ष ने इसी बिजली को अखिलेश सरकार के खिलाफ हथियार बना लिया है।

लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और बिजली कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रोजाना धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं।

आरोप लग रहे हैं कि राज्य सरकार बिजली कटौती करके लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का बदला जनता से ले रही है।

जनता भीषण गर्मी के बीच बिजली की किल्लत से त्राहिमाम कर रही है लिहाजा इस तपिश पर सियासतदां सियासी रोटी भी अच्छी पकने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

मुख्यमंत्री दे रहे सफाई

politics on electricity on uttar pradesh

भाजपा तो सड़क पर उतर आई है और उसके निशाने पर सीधे अखिलेश सरकार है।

बिजली संकट गर्माने के बाद लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा बिजली पर किसी तरह की सियासत नहीं हो रही है।

लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। गर्मियों में हमेशा यूपी में बिजली संकट हो जाता है।

उनका यहां तक कहना है कि सूबे में बिजली की किल्लत को देखते हुए केंद्र उधार बिजली दे दे, यूपी 2016 में केंद्र को बिजली लौटा देगा।

केंद्र सरकार की दलील

politics on electricity on uttar pradesh

उधर केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल का आरोप है कि राज्य सरकार ने वोटरों को सबक सिखाने के लिए बिजली का संकट पैदा किया है। गोयल ने सवाल उठाया कि आखिर राज्य सरकार ने चुनाव नतीजे आने के दिन 16 मई से ही क्यों बिजली खरीदनी बंद कर दी?

उसके पहले तक एनटीपीसी की झज्जर इकाई से राज्य सरकार 377 मेगावाट बिजली खरीद रही थी। हर राज्य अभी केंद्रीय पूल से बिजली खरीद रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार क्यों नहीं खरीद रही?

अंटा, औरैया और दादरी पावर प्लांट से यूपी का जितना कोटा है उसे भी नहीं खरीदा जा रहा है। प्रदेश के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र जिन बिजलीघरों की बिजली की बात कर रहा है उसकी कीमत एनर्जी एक्सचेंज से खरीदी जाने वाली बिजली से भी ज्यादा है।

बिजली निगमों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि बहुत ज्यादा महंगी बिजली खरीद सकें। चुनाव के दौरान महंगी बिजली मजबूरी में खरीदी जा रही थी।

अखिलेश का आरोप

politics on electricity on uttar pradesh

राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र यूपी को उसके निर्धारित कोटे की पूरी बिजली उपलब्ध करा दे तो स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है। यूपी का कोटा 6000 मेगावाट है जबकि केंद्र से लगभग 4500 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है।

राज्य सरकार ने बिजलीघरों को जरूरत भर कोयला न मिलने का मुद्दा भी उठाया है। इस पर केंद्रीय बिजली मंत्री का कहना है कि यूपी के अपने बिजलीघरों में कुल उत्पादन क्षमता का लगभग आधा ही उत्पादन हो रहा है।

उत्पादन बढ़ाकर किल्लत दूर की जा सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी सरप्लस बिजली है जिसे खरीदा जा सकता है। चुनाव नतीजों के बाद सरकार की छवि सुधारने में लगे अखिलेश यादव अब बिजली के मुद्दे पर केंद्र से सीधे टकराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने केंद्र की नसीहत पर अमल करते हुए बिजलीघरों का उत्पादन बढ़ाने और पूर्वोत्तर से अतिरिक्त बिजली खरीदने की पहल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed