UP Election 2022: मायावती की अपील- हिजाब की आड़ में हिंसा व राजनीति उचित नहीं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक में हिजाब मामले पर हो रही राजनीति व हिंसा को दुखद करार दिया है। उन्होंने कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने के मामले पर राजनीति और हिंसा अनुचित है। यह बेहद गंभीर और अतिसंवेदनशील मामला है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में इस मुद्दे को तूल देकर साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व सद्भावना को आघात पहुंचाया जा रहा है। यह दुःखद है। माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर इसका समय पर संज्ञान ले तो बेहतर होगा।
मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने का मामला अतिगंभीर व अतिसंवेदनशील। इसकी आड़ में राजनीति व हिंसा अनुचित। कर्नाटक में इस मुद्दे को तूल देकर साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व सद्भावना को आघात पहुँचाया जा रहा है वह दुःखद। माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर इसका समय पर संज्ञान ले तो बेहतर।
— Mayawati (@Mayawati) February 11, 2022
उधर, उन्नाव में सपा नेता के खेत में दलित युवती का शव पाए जाने को उन्होंने दुखद करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अतिदुःखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
— Mayawati (@Mayawati) February 11, 2022
हिजाब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।