फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   politician complaint against officers

नेताओं की शिकायत पर अधिकारियों की लगेगी क्लास

Tue, 22 Oct 2013 12:21 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
politician complaint against officers

समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को एक बार फिर नौकरशाही निशाने पर रही।

विज्ञापन


अधिकतर पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी साल होने के बावजूद अफसर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ऐसे अफसरों के साथ सख्ती से पेश आने को कहा। सीएम ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे अफसरों की लिखित में शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में रैलियों और पिछड़ी जातियों की रथयात्राओं को कामयाब बनाने के साथ ही मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में जुटने और हर माह बूथ प्रभारियों की मीटिंग करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि केंद्र की हुकूमत में रही कांग्रेस और भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इन दोनों दलों को बहुमत नहीं मिलेगा।

पढ़ें- 'तीसरी नजर' की जद में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में तीसरा मोर्चा सरकार बनाने की स्थिति में होगा। ऐसे में सपा को अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना होगा। चुनाव नजदीक हैं तो कई तरह की साजिशें रची जाएंगी।

इनसे सतर्क रहकर सपा को मजबूती से जिताना है। प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों, किसानों, नौजवानों के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाए और रैलियां व रथयात्राओं को ऐतिहासिक बनाया जाए।

यदि कोई मंत्री या लोकसभा प्रत्याशी यदि चुनावी तैयारी में शिथिलता बरत रहा है तो प्रदेश कार्यकारिणी के लोग राजेंद्र चौधरी को अपना फीडबैक लिखकर दे दें।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधायकों, जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ अधिकारियों की शिकायत मिली थी। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे लिखित में शिकायत करें, अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल्द ही कुछ पुलिस अधिकारियों को बदलने के संकेत दिए।

सीएम ने कहा, लोकसभा चुनाव का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। सरकार ने डेढ़ साल में हर वर्ग के लिए बहुत काम किए हैं। पहली बार एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ाई गई हैं।

पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। तीन महीने बाद पहला पावर प्लांट चालू हो जाएगा। छह महीने बाद दूसरा प्लांट भी चल जाएगा। इससे बिजली संकट से निजात मिलेगी।

मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने इतनी त्वरित कार्रवाई की है। मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये दिए गए, उनके परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी गई।


नुकसान की भरपाई की जा रही है। उन्होंने अन्य मोर्चों पर सपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें जनता के बीच ले जाने को कहा।

समय से चलवाओ चीनी मिलें
पश्चिम और पूरब के कई नेताओं ने समय से चीनी मिलें चलवाने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी मिलों ने पूरा गन्ना मूल्य अदा कर दिया है।

निजी मिलों से भुगतान दिलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों के कांग्रेसी नेताओं ने दूसरे मुल्कों में चीनी मिलें लगा रखी हैं।

उन्होंने देश में अपनी ही मिलों से चीनी आयात करा ली। इससे घरेलू बाजार में चीनी के दाम कम हुए हैं। इससे चीनी मिलों को कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है।

लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed