{"_id":"1fbc4781cef891dcf71f90700a636a83","slug":"political-reasons-behind-ordinance-says-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनावी वजहों से अध्यादेश को लेकर कांग्रेस जल्दी में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चुनावी वजहों से अध्यादेश को लेकर कांग्रेस जल्दी में'
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दागियों पर अध्यादेश को लेकर चुनावी वजहों से जल्दबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
जहां तक इस अध्यादेश पर सपा के रुख का मामला है तो इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।
वह बुधवार को यहां खादी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद न्यूज चैनल के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि अध्यादेश कौन लाया और क्यों लाया, इसके पीछेक्या है, इन सारे सवालों का जवाब उनसे पूछिए जो पहले यह अध्यादेश लाने की जल्दी में थे।
अब इसे वापस लेने की जल्दबाजी में हैं। मेरठ, बुलंदशहर व डासना जेल में बंद कुछ कैदियों को पैसे के बदले विशेष सुविधाएं मुहैया कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इनकी जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
जल्दबाजी में है कुछ दल
दागियों पर अध्यादेश के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दल जल्दबाजी में हैं। सत्ता में बैठे लोगों को ज्यादा हड़बड़ी है। अध्यादेश सही है या गलत। किस उद्देश्य से इसे पहले लाया गया था और अब किसलिए इसे वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इन सब सवालों का जवाब उन लोगों से पूछना चाहिए जो इसे वापस लेने की जल्दबाजी में हैं। इसके संदेश का आकलन आप लोग खुद करिए।
जेलों में पैसों के बदले विशेष सुविधा
मेरठ, बुलंदशहर व डासना जेलों में पैसे लेकर विशेष सुविधा देने के सवाल पर पहले तो मुख्यमंत्री ने इस सवाल का यह कहते हुए हवा में उड़ा दिया, ‘आप लोगों ने जानकारी दी, इसके लिए धन्यवाद।
जेल मंत्री (राजेन्द्र चौधरी की ओर इशारा करते हुए) मेरे साथ हैं। यह इसका जवाब देंगे।’ बाद में कहा कि जांच कराई जाएगी।
राज्य मंत्री फरीद महफूज किदवई पर
फरीद महफूज किदवई के लैपटॉप के बाद सड़क व बिजली की मांग ने करने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चीज जरूरी है। किसानों का हित, बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप। सरकार सभी क्षेत्रों और सब लोगों के लिए चिंतित है।
जैसे-जैसे संसाधन बढ़ेंगे, वैसे-वैसे लोगों की जरूरतों को पूरी किया जाएगा। किदवई ने बाराबंकी में लैपटॉप बांटते हुए कहा था, हमारी सरकार बिजली, पानी, सड़कें और पुल दे सकती थी। पर, हम लोग लैपटॉप बांट रहे हैं। एक लैपटॉप 35 हजार रुपये का है।