{"_id":"61abbeff45591a7a382b8f6c","slug":"political-lucknow-news-lko6074490112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बोले केशव मौर्या, 22 की जीत राम को समर्पित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बोले केशव मौर्या, 22 की जीत राम को समर्पित होगी
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न कार्यों व परि
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा, बसपा और कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि यहां जुटी भीड़ गवाह है कि 2022 में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है। यह जीत भगवान श्रीराम को समर्पित होगी। सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो हमको सलाह दे रहे हैं कि हम पार्टी का चुनाव निशान बदलकर बुलडोजर रख लें। उनको हम सलाह दे रहे हैं कि वह अपनी पार्टी का चुनाव निशान एके-47 रखे लें। क्योंकि सपा गुंडे, माफिया और अपराधियों की पार्टी हैं इस बात को जनता भी अच्छी तरह से जान चुकी है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भले ही तीनों दल एक हो जाएं लेकिन वह सत्ता में आने वाले नहीं हैं। क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हमने जो कहा वह कर दिखाया और जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे। हम बिना किसी भेदभाव के विकास कर रहे हैं। डिप्टी सीएम शनिवार को सिद्धौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान 34 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा में गुंडे माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। सपा सरकार में गुंडे पुलिस को धमकाते थे लेकिन आज पूरी तरह से कानून का राज है। सपा, बसपा और कांग्रेस के दलाल गरीबों का हक लूट लेते थे। केंद्र से सौ रुपये चलता था तो 15 रुपये ही गरीब तक पहुंचता था। 85 रुपये पर दलालों का कब्जा था और कागजों पर विकास हो रहा था। लेकिन मोदी और योगी का संदेश है कि गरीब को उसका हक मिलना चाहिए भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश और देश का विकास कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हिंदु, मुसलमान, अगड़ा, पिछड़ा सबको मिल रहा है। भाजपा किसी एक की नहीं सबकी पार्टी है। इसलिए विपक्षी जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें। जनता सब समझ चुकी है। कहा पहले रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं अब चुनावी नाटक कर रामभक्ति दिखा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में हैं। यहीं कारण है कि भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय मैदान में आने वाले अखिलेश को विकास नहीं दिखाई देता है। केशव ने कहा कि विरोधी चाहे जितने दलों को जोड़ लें योगी और मोदी को रोक नहीं सकते।
मोदी की ही देन है कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। अखिलेश कह रहे हैं कि हम पार्टी का चुनाव चिह्न बदलकर बुलडोजर रख लें। यदि सरकारी जमीनों पर कब्जा होगा तो बुलडोजर चलेगा। चूंकि सपा गुंडे, माफिया और अपराधियों की पार्टी है इसलिए मेरी सलाह है कि वह अपना चुनाव निशान साइकिल की जगह एके-47 रख लें। कहा कि सपा में गुंडे, बसपा में भ्रष्टाचारी और कांग्रेस से फोटो खिंचवाने वालों को निकाल दें तो इनके पास कोई नहीं है।
कहा आज ये पिछड़ों की बात कर रहे हैं जब 2012 में इनकी सरकार थी तो इन्होंने पिछड़ों के लिए कितना काम किया, सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। विरोधी 2017 में जितनी सीटें जीते थे उतनी भी नहीं जीत पाएंगे जबकि भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। इसलिए अधिकारी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें।
क्योंकि कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनी थी और फिर बनने जा रही है। इसलिए जनता से अपील है कि इस बार चूकना नहीं है। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, शरद कुमार अवस्थी, साकेंद्र वर्मा, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी अनुराग वत्स, एडीएम राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।