{"_id":"51498d194d21f60665e2fdb207581065","slug":"political-gossip-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग के बहाने सेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग के बहाने सेटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सत्ता बदल चुकी है। केंद्र में अच्छे और योग्य अफसरों की तलाश है। ऐसे में बहुतेरे अफसर दिल्ली जाने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन
हों भी क्यों न, उन्हें 2017 जो दिख रहा है। प्रदेश के एक आला अफसर हैं जिनके पास शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग है। पहले इनके पास साड़ी और कंबल खरीदने वाला विभाग था।
चर्चा है कि सरकार के मनमाफिक काम न करने पर उनसे यह विभाग छीन लिया गया और कम महत्व वाले विभाग में तैनाती दे दी गई।
इसके बाद से ही वे बेचैन हैं। शिक्षा विभाग का अतिरिक्त चार्ज तो मिला है, पर दिल है कि मानता नहीं। जनाब यहां से निकलना चाहते हैं।
चर्चा है कि साहब आजकल दिल्ली बहुत जा रहे हैं। बहाना तो मीटिंग का करते हैं, लेकिन चर्चा है कि वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की सेटिंग में लगे हैं।
कहा तो यह भी जाता है कि केंद्र में हाल ही में बनी सरकार के एक कद्दावर मंत्री के वह बहुत करीबी हैं। अब देखना यह होगा कि मीटिंग के बहाने कितनी सेटिंग कर पाते हैं।
विज्ञापन