फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen will get gold and silver medal for good work

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को गैलेंट्री अवार्ड, अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिलेंगे पदक व प्रशंसा चिह्न

Tue, 14 Aug 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Aug 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
policemen will get gold and silver medal for good work
सुधीर, फरीद अहमद और विकास पांडेय - फोटो : amarujala
उत्कृष्ट सेवा देने के लिए लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा यूपी के छह पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 70 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। कल 15 अगस्त को इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, 17 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य करने के लिए डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से नवाजा जाएगा। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये पदक देंगे। लखनऊ में सर्विलांस सेल के प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी और आगरा के निरीक्षक रवि त्यागी को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा 15 अन्य पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। पदक पाने वालों में लखनऊ के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन्होंने राजभवन के पास हुई कैश वैन लूट व हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सर्विलांस सेल के प्रभारी के अलावा एंटी डकैती सेल के प्रभारी फरीद अहमद, महानगर कोतवाली के प्रभारी विकास पांडेय और सिपाही ऋषभ जायसवाल को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।

सुधीर ने मोबाइल सर्विलांस में अहम रोल अदा किया था। जबकि फरीद ने लगभग एक हजार सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अपराधी का पूरा रूट चिह्नित किया था। इन्हीं तस्वीरों के जरिए पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में आसानी हुई थी।

कानपुर लूटकांड का खुलासा करने वालों को भी मिलेगा मेडल

policemen will get gold and silver medal for good work
डेमो
लखनऊ की तरह कानपुर में लूटकांड का पर्दाफाश करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को भी सिल्वर मेडल दिया जाएगा। इनमें निरीक्षक रणजीत राय, रवि कुमार श्रीवास्तव व अजय नारायण सिंह, उप निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मिश्रा, रावेंद्र सिंह, भंवर सिंह व कृष्ण कुमार शामिल हैं।

वहीं, सिल्वर मेडल पाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में फतेहगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर राजेश पाठक, सब इंस्पेक्टर बनी सिंह व सिपाही गजराज सिंह और आगरा के सिपाही पंकज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed