{"_id":"5bb30835867a557f373dc5f5","slug":"policemen-saved-lady-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से झील में गिरी महिला, पुलिसवालों ने ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से झील में गिरी महिला, पुलिसवालों ने ऐसे बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
झील में गिरी महिला को बांस और डंडे की मदद से पुलिसवालों ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विभूति खंड थानाक्षेत्र के विकल्प खंड के पास कठौता झील में डूब रही महिला को यूपी 100 की टीम ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि विनम्रखंड निवासी सत्येंद्र की पत्नी सत्या की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह झील की तरफ गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह झील में डूबने लगी। राहगीरों ने शोर सुनकर तुरंत यूपी 100 को फोन किया।
इसके बाद कमता चौराहा पर मौजूद पीआरवी 0509 मौके पर पहुंची। इसके कर्मचारियों ने बांस के डंडे और रस्सी की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकाला। फिर उसे विभूतिखंड थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पति सत्येंद्र का कहना था कि जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी सत्या घर से निकल गई। यह भी बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन