फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policemen did not arrive to record statement, today is the last day

Lucknow News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, आज अंतिम दिन

Sun, 02 Feb 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Policemen did not arrive to record statement, today is the last day
बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, आज अंतिम दिन
लखनऊ। सोना बरामदगी में गड़बड़ी की आशंका पर भंग की गई डीसीपी पूर्वी की स्वाट टीम के पुलिसकर्मी बयान दर्ज कराने शनिवार को भी नहीं पहुंचे। एडीसीपी पूर्वी ने सभी को तीन दिन की मोहलत दी थी। हालांकि दो दिन बाद भी किसी ने अपना पक्ष नहीं रखा है। रविवार को बयान दर्ज कराने का अंतिम दिन है। एडीसीपी के मुताबिक अगर रविवार को पुलिसकर्मी बयान दर्ज नहीं कराते हैं तो उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर काटकर करोड़ों के जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर सोना बरामद किया था। बैंक ने कुल सोना नहीं मिलने की बात कही थी। एक सेवानिवृत्त अधिकारी का भी सोना नहीं मिला। इसके बाद गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इस मामले में बरामदगी करने वाली टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया। उधर, बैंक ने विवेचक को कुल चोरी हुए जेवर की सूची सौंपी है। बैंक की सूची और बरामद किए गए सोना में बड़ा अंतर आ रहा है। ऐसे में कई पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में हैं। एडीसीपी गाजीपुर जिले में दबिश पर गए दरोगा सतीश कुमार, सिपाही अजय कुमार, मनोज कुमार सिंह और हितेश सिंह से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

ये था मामला

चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक में 21 दिसंबर को बदमाशों ने सेंधमारी की थी। 42 लॉकर काटकर करोड़ों रुपये के जेवर, सोना, चांदी और नकदी पार कर ले गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। वहीं पांच अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीतापुर के विपिन ने चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने सोना बरामद किया, जिसमें गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इसके बाद 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed