फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policeman dance with bar girl on stage, vedio viral

क्रिसमस पर बार बालाओं के साथ सिपाही ने लगाए ठुमके, निलंबित

Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
policeman dance with bar girl on stage, vedio viral
लखनऊ। बख्शी का तालाब के धिनोहरी गांव में 25 दिसंबर की रात क्रिसमस पर आयोजित समारोह में बार बालाओं के डांस के दौरान हंगामा शुरू हो गया तो स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात बावर्दी सिपाही ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो रविवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने सोमवार शाम आरोपी सिपाही ओम कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला को सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक, बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

क्रिसमस पर शनिवार को धिनोहरी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन प्रधान गुड्डू वर्मा ने किया था जिसकी अनुमति पुलिस व प्रशासन से नहीं ली गई थी। क्रिसमस की रात 11 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लागू हुआ था। इसमें बार बालाओं को डांस के लिए बुलाया गया था। देर रात बार बालाओं ने डांस शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच शराब भी परोसी गई। शराब के नशे में हुल्लड़बाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर बीकेटी में चंद्रिका देवी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ओम कुमार वहां पहुंचा। उसने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। वहीं इस दौरान वहां बार बालाओं का डांस लगातार जारी रहा। इसके बाद सिपाही ओमकुमार भी वहीं रुक गया। वह स्टेज केपास बैठकर डांस देखता रहा। अश्लील गीतों पर डांस कर रही बार बालाओं के साथ इसी दौरान ओम कुमार भी ठुमके लगाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद प्रधान के समर्थकों ने सिपाही और बार बालाओं की डांस के दौरान नोटों की बारिश शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस का वीडियो
रविवार देर रात धिनोहरी गांव में नाइट कर्फ्यू के दौरान बार बालाआें के डांस का वीडियो वायरल की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक अरविंद राणा से पूरी जानकारी ली। सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला को मामले की जांच सौंपी। वहीं देर शाम सिपाही ओमकुमार को ड्यूटी के दौरान वर्दी में डांस करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिसकर्मियों का वर्दी में ऐसा कृत्य अनुशासनहीनता में आता है। इस वजह से ही आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पर भी दर्ज होगा मुकदमा
प्रधान गुडडू वर्मा ने बताया कि उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाद क्या हुआ, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। हालांकि देर रात नाइट कर्फ्यू के दौरान कार्यक्रम की अनुमति कैसे मिल गई, इसकी भी जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं अधिकारी कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बारे में स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। वहीं सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला के मुताबिक, धिनोहरी गांव में नाइट कर्फ्यू के दौरान ग्राम प्रधान व उसके सहयोगियों ने नियमों उल्लंघन किया है। ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed