{"_id":"664c332b6e82abb2c8048e13","slug":"police-will-take-ajeet-singh-on-remand-in-sitapur-murder-case-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अजीत को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस, कुछ सवाल अभी भी उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अजीत को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस, कुछ सवाल अभी भी उलझे
Tue, 21 May 2024 11:07 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2024 11:07 AM IST
सार
सीतापुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में पुलिस अजीत सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी अजीत सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर हत्याकांड के अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए पुलिस मुख्य आरोपी अजीत को रिमांड पर लेना चाहती है। जेल में बंद अजीत से पुलिस कई सवाल करेगी। इसके साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर भी गहनता से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
बीती 11 मई को रामपुर मथुरा के पल्हापुर गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई थी। पहले पुलिस ने अनुराग के जरिए सबकी हत्या कर खुद को गोली मारे जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य बिंदुओं के आधार पर यह पता चला था कि अनुराग के भाई अजीत ने ही अपनी मां सवित्री, भाई अनुराग, भाभी प्रियंका और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी सबसे आगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज: राहुल गांधी 4 जून के बाद कांग्रेस खोजो यात्रा निकालेंगे
घटनाक्रम में कई बिंदु ऐसे थे जिनके जवाब पुलिस को नहीं मिल पाए थे। इसके लिए जेल में बंद आरोपी अजीत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ल ने बताया कि प्रक्रिया के तहत अजीत को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।