{"_id":"596d8b144f1c1b16098b48e8","slug":"police-vehicle-hit-by-a-truck-in-early-morning-hours-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइचः दबिश देने गई पुलिस वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइचः दबिश देने गई पुलिस वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 6 लोग घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहराइच की नानपारा कोतवाली की पुलिस मंगलवार भोर में सोनवा थाना क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम के वापस लौटते समय आसाम रोड पर अलियाबुलबुल के निकट ओवरटेक करते समय ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इससे पुलिस जीप 40 फुट गहरे खड्ड में पलट गई, चीख पुकार मच गई।
वाहन में सवार देवरिया निवासी सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कोतवाल नानपारा समेत सात पुलिसकर्मी व मुल्जिम के तीन परिवारीजन घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जबकि मुल्जिम के परिवारीजनों का इलाज नानपारा सीएचसी में चल रहा है। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए आसपास के थानों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा अंतर्गत शंकरपुर में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप स्थित है। बीते सप्ताह बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोलपंप कर्मी को चाकू मारकर नगदी लूटने की कोशिश की थी।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के दिन ही पकड़ लिया था। जबकि मुख्य आरोपी श्रावस्ती जिले के सोनवा का निवासी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो दिन से पुलिस निरंतर दबिश दे रही थी।
उसी के चलते मंगलवार भोर में कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव थाने में तैनात दरोगा उमेश यादव, सिपाही जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, संदीप यादव, असगर अली, विजय सिंह और रावत यादव के साथ दबिश पर निकले थे।

एक्सीडेंट में घायल पुलिस
भोर में शमशुद्दीन के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। इस पर आरोपी शमशुद्दीन के परिवार के तीन लोगों को पुलिस वाहन संख्या यूपी 40 जी 0327 में बिठाकर पूछताछ के लिए नानपारा कोतवाली ले जा रही थी।
पुलिस वाहन जब रिसिया थाना क्षेत्र में आसामरोड पर अलियाबुलबुल गांव के निकट से गुजर रहा था तभी चालक ने आगे जा रही ट्रक को कांस्टेबिल चालक असगर अली ने ओवरटेक करने की कोशिश की। वाहन के आगे निकलते समय ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस पर पुलिसवाहन 40 फुट गहरे खड्ड में पलट गया। चीख पुकार मच गई। आसपास गांव के लोग दौड़े। सूचना पाकर रिसिया एसओ संजय दूबे भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी को पुलिस वाहन से निकाला गया।
लहूलुहान सभी पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर डाक्टरों ने सिपाही जितेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि कोतवाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर देखकर उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
वहीं वाहन में सवार मुल्जिम के परिवारीजनों को हल्की चोटें आयी थी जिसके चलते उन्हें नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर डीएम अजयदीप सिंह, एसपी सुनील सक्सेना, एसपी नगर कमलेश दीक्षित समेंत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
डीएम और एसपी ने कहा कि सभी घायल पुलिसकर्मियों व अन्य के बेहतर इलाज का इंतजाम किया गया है। दुघअर्नाग्रस्त ट्रक को पकड़ने के लिए क्षेत्र के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।