{"_id":"5d4f14b78ebc3e6cec0c8d96","slug":"police-taken-half-burned-dead-body-under-custody-for-investigation-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : हत्या के शक में पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : हत्या के शक में पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस
Sun, 11 Aug 2019 12:32 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जलती चिता से निकलवाया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने आननफानन में चिता को आग लगा दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने चिता बुझवाकर अधजला शव कब्जे में ले लिया। मायके वाले हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर मथुरा इलाके के लोहारनपुरवा मजरा केउड़हा निवासी नन्हकई (25) पत्नी रमन शुक्ला की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह बिना किसी को सूचना दिए ससुराल वाले शव को चौका नदी के किनारे ले गए और वहां चिता पर शव रखकर आग लगा दी। इसकी खबर मिलते ही रामपुर मथुरा इलाके के खड़ेरहा मजरा द्रविंदापुर गांव निवासी मृतका की मां गुड्डी ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं परिवार सहित गांव पहुंची।

हत्या कर शव जलाने की खबर से पुलिस सकते में आ गई। मौके पर पहुंच कर चिता की आग बुझवाकर अधजला शव कब्जे में ले लिया। मृतका की मां का कहना है कि करीब छह साल पूर्व उसने बेटी की शादी की थी। दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर ओपी राय का कहना है कि मृतका की ससुराल वाले शव जला रहे थे, लेकिन खबर मिलने पर अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति, ससुर व सास की तलाश की जा रही है।