{"_id":"6706ac82328b7a0f1403f654","slug":"police-stopped-the-last-rites-of-the-married-woman-and-sent-the-body-for-postmortem-lucknow-news-c-13-knp1002-908430-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता का अंतिम संस्कार रुकवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता का अंतिम संस्कार रुकवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Wed, 09 Oct 2024 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा और हार्ट सुरक्षित रखा गया है।
महानगर के रहीमनगर निवासी गुंजन शर्मा (26) की मंगलवार दोपहर घर में अचानक तबीयत खराब हो गई। पति रत्नेश उन्हें अस्पताल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई। पति व ससुराल घर आकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। गुंजन के भाई बबलू ने बताया कि आठ साल पहले बहन की शादी हुई थी। मोहल्ले वालों से खबर मिलने पर वे लोग बहन की ससुराल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। अंतिम संस्कार रुकवाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुंजन के पति फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। उनका एक बेटा है।