{"_id":"5b8cb67842c79246494d488c","slug":"police-station-area-of-eight-inspectors-changed-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के आठ और थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तैनात, लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के आठ और थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तैनात, लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी हटे
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार रात आठ निरीक्षकों को विभिन्न थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन के पद पर तैनात किया है। पुलिस लाइन से मो. इरशाद त्यागी को थाना हुसैनगंज भेजा गया है। वहीं, सत्य नारायनण मिश्रा को आलमबाग से थाना पारा भेजा गया है।
इनके अलावा वीरेंद्र कुमार राय को गोमतीनगर से थाना मानकनगर, इंद्रेश कुमार यादव को ठाकुरगंज से सरोजनीनगर, अरुण कुमार अवस्थी को मोहनलालगंज से थाना तालकटोरा और राम विशाल को महानगर से थाना हसनगंज भेजा गया है।
इनके अलावा प्रेमचंद्र सिंह को गाजीपुर से थाना इंटौंजा और रामकिशोर को पुलिस लाइन से नाका कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन बनाया गया है।

लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी हटे
नागरिकों से अभद्रता और लापरवाही की शिकायतों के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने हसनगंज कोतवाली की मदेयगंज पुलिस चौकी प्रभारी रामजनम गौतम को हटाकर थाना पीजीआई भेजने के साथ आरक्षी नितिन यादव व इरशाद को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा कैसरबाग की चाइना बाजार पुलिस चौकी अरुण कुमार यादव और काकोरी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव भी लाइन हाजिर किए गए हैं।