{"_id":"5e7b22ae8ebc3e7746307a0c","slug":"police-showed-strictness-during-the-lockdown-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिखाई सख्ती तो घरों में घुसे लोग, लगाए पोस्टर : ‘मैं समाज का दुश्मन हूं...जो घर से निकला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिखाई सख्ती तो घरों में घुसे लोग, लगाए पोस्टर : ‘मैं समाज का दुश्मन हूं...जो घर से निकला’
Wed, 25 Mar 2020 06:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने युवकों को पोस्टर थमाने के साथ ही चेतावनी भी दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लॉकडाउन वाले जिलों में दूसरे दिन लोग घरों में ही रहें, इसलिए पुलिस ने सख्ती की, जिसका असर भी देखने को मिला। इसके बाद लोग सड़क से घरों में घुसे। अलीगढ़, कानपुर समेत कई शहरों में दुकानें बंद कराई गईं।
विज्ञापन
कानपुर में सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को मुर्गा भी बनाया। दूसरी ओर सुबह-शाम आवश्यक चीजों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।अलीगढ़, कानपुर में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर में लॉकडाउन तोड़ने पर धारा 188 के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए। सुबह 7 से 11 और शाम 5 से 9 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलीं तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
एटा में अफवाह फैलाने पर एक गिरफ्तार
कानपुर में बिना वजह सड़कों पर घूमते देखे गए लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों को मुर्गा बनाया गया। साथ ही कुछ लोगों की गाड़ियों को पंक्चर भी किया गया। कई जगहों पर बल भी प्रयोग करना पड़ा। वाहनों को नहीं चलने दिया।
वाराणसी में सड़कों पर निकलने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने खदेड़ कर अंदर किया। पूरे दिन शहर में कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। नियम तोड़ने वालों के चालान किए गए। आजमगढ़ में धारा 188 के उल्लघंन में 20 मुकदमे दर्ज किए गए। 700 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने लगाए पोस्टर : ‘मैं समाज का दुश्मन हूं...जो घर से निकला’
कानपुर के डीआईजी अनंत देव के आदेश पर शहर पुलिस ने तरह-तरह के पोस्टर तैयार किए हैं। इसमें लिखा है, ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, जो बेवजह घर से निकला हूं और मास्क नहीं लगाया है।’ पुलिस लोगों को रोक-रोक कर पोस्टर हाथों में थमाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी।
एटा में पुलिस ने मंगलवार को परिवार के लोगों को कोरोना संक्रमित बताकर अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एफआईआर थाना जैथरा में दर्ज कराई गई। बाद में जेल भेज दिया गया।