फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police saved the young man who was going to hang himself

Lucknow News: फंदा लगाने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया

Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police saved the young man who was going to hang himself
फंदा लगाने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया
लखनऊ। हेलो... मेरे बेटे ने अपने भाई से विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वह फंदा लगाने जा रहा है। मेरे बेटे को बचा लीजिए। यह कॉल बंथरा निवासी महिला ने डायल 112 व पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और करीब चार मिनट में महिला के घर में पहुंच कर युवक की जान बचा ली।
विज्ञापन

युवक का शराब के नशे में मंगलवार दोपहर 3:38 बजे अपने भाई से कुछ विवाद हो गया था। उसकी मां ने काफी समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माना। इस बीच युवक आवेश में आ गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। मां व भाई ने काफी दरवाजा खटखटाया, पर उसने दरवाजा नहीं खोला। युवक पंखे में रस्सी डालकर जान देने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


यह देखकर घबराई व बिलखती मां ने तुरंत पुलिस और पीआरवी को घटना की जानकारी दी। उस समय पीआरवी कर्मी घर के पास गश्त कर रहे थे। पुलिस और पीआरवी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और युवक को फंदे से उतार लिया। युवक की मां ने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed