फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police rescued student who locked himself in a room in Lucknow.

Lucknow: पुलिस ने सकुशल छात्र को बाहर निकाला, 12 घंटे तक कमरे में कैद रहा

Fri, 23 Aug 2024 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ की सुलभ आवास कॉलोनी में एक छात्र ने खुद को कमरे में कैद कर लिया था। पुलिस ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Police rescued student who locked himself in a room in Lucknow.
छात्र के परिजन परेशान रहे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास कॉलोनी में एक छात्र ने खुद को घर के कमरे में कैद कर लिया। वो पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रहा था और आत्महत्या की धमकी दे रहा था। आखिरकार 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन


सुलभ आवास कॉलोनी के एक घर में रहने वाला 12वीं का छात्र कृष्णा दीक्षित (17) बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से लौटा और आधे घंटे बाद कमरे में जाने के बाद अंदर से लॉक कर लिया। वो अलमारी में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर चीखने लगा।
विज्ञापन


जब मां और भाइयों ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो भड़क गया और रुक-रुककर कई राउंड फायरिंग की। परिजनों की सूचना पर डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर के साथ एडीसीपी नॉर्थ, एसीपी गाजीपुर समेत कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार प्रयासों के बाद पुलिसकर्मियों ने 12 घंटे बाद उसे रेस्क्यू कर लिया और सकुशल उसे कमरे से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed