{"_id":"66c6f3d4cc29b0ef6606562f","slug":"police-recruitment-exam-instructions-issued-only-these-things-can-be-taken-with-the-admit-card-surveillance-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: निर्देश जारी, एडमिट कार्ड के साथ ले जा सकेंगे ये सिर्फ ये चीजें, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: निर्देश जारी, एडमिट कार्ड के साथ ले जा सकेंगे ये सिर्फ ये चीजें, ड्रोन से होगी निगरानी
Thu, 22 Aug 2024 01:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:46 PM IST
सार
Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार से हो रही है। इसको लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अमित वर्मा ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र के साथ क्या चीजें ले सकेंगे।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा को सकुशल आयोजित कराने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस बाबत मातहतों को अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें चप्पे-चप्पे की निगरानी करने के साथ संदिग्धों को चिह्नित करने को भी कहा गया है। जिन आठ जिलों में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, वहां भी सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने सिपाही सीधी भर्ती की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जारी निर्देशों में कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आसपास सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करा लिया जाए। चिह्नित हॉट-स्पॉट्स की ड्रोन से चेकिंग कराई जाए। परीक्षा केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर संभावित भीड़ तथा अपेक्षित संसाधनों का आकलन किया जाए। परीक्षा के दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के पश्चात अभ्यर्थियों व अभिभावकों के जिले से प्रस्थान तक की स्थिति का समुचित आकलन कर प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाएं। परीक्षा केंद्रों तथा रेलवे मेट्रो स्टेशन एवं बस, टैक्सी स्टैंड, होटल एवं रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंधन के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए। केंद्रों के संचालकों, प्रबंधकों व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों से पूर्व से वार्ता कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
दिए गए ये निर्देश
- अभ्यर्थी सिर्फ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पेन ही परीक्षा केंद्र ले जा सकेंगे
- परीक्षा केंद्र से कोई भी अभ्यर्थी व तैनात कर्मचारी परीक्षा खत्म होने से पहले बाहर नहीं निकल सकते हैं
- सभी केंद्र सीसीटीवी से लैस किये गए हैं, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी
- 4 ड्रोन टीमें लगाई जाएगी, जिससे केंद्रों की निगरानी की जाएगी
- रेलवे, बस और मेट्रो स्टेशन के पास हेल्पलाइन डेस्क बनाये गए हैं
- हेल्पलाइन नंबर : 8867786192 व 9773790762
- कमिश्नरेट के अलग अलग जोन में 29 जगहों पर अभ्यार्थियों व उनके रुकने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है
लखनऊ में ये पुलिस बल लगाया गया
- 8 एसीपी
- 62 इंस्पेक्टर
- 184 सब इंस्पेक्टर
- 173 हेड कांस्टेबल
- 519 कांस्टेबल
- कंट्रोल रूम में 81 सब इंस्पेक्टर की तैनाती
- 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 162 सशस्त्र बल तैनात रहेगा
- 2 कंपनी पीएसी
- चेकिंग के लिए एलआईयू के 492 कांस्टेबल लगाए जायेंगे