फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police recruitment: 47 exam centers, 50% absent; questions about Langda mango and Banarasi sarees

पुलिस भर्ती : 47 केंद्रों पर परीक्षा, 50 फीसदी रहे अनुपस्थित; लंगड़ा आम व बनारसी साड़ी के आए प्रश्न

Sat, 01 Nov 2025 01:40 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:40 PM IST
सार

परीक्षा देने आईं गीतांजलि ने बताया कि  पुलिस भर्ती कम्प्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Police recruitment: 47 exam centers, 50% absent; questions about Langda mango and Banarasi sarees
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अपनी खुशबू और स्वाद से अलग पहचान बनाने वाली राजधानी की मलिहाबादी लंगड़ा आम देश ही नहीं विश्व प्रसिद्ध है। ठीक उस तरह वाराणसी की बनारसी साड़ी की भी फैशन की दुनिया में दबदबा है। शनिवार को हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा में भी आम और बनारसी साड़ी पर सवाल पूछे गए।

विज्ञापन


राजधानी के 47 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा आयोजित हुई। चंदौली से परीक्षा देने पहुंचे संदीप यादव ने बताया कि दो घंटे की प्रतियोगी परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय सवालों का जबाव देना था। परीक्षा में लखनऊ महिलाबाद के प्रसिद्ध आम का जिक्र हुआ। सवाल था कि लंगड़ा उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले कौन से फल की किस्म है। इसके अलावा वाराणसी की बनारसी साड़ी पर भी सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


कानपुर की गीतांजलि ने बताया कि  पुलिस भर्ती कम्प्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे गए। पिछली परीक्षा में नंबरिंग से जुड़े सवाल ज्यादा थे लेकिन, इस बार ऐसे प्रश्नों की संख्या कम थी। परीक्षा में संविधान, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर के पार्ट व इसके कार्य, पारिवारिक रिश्ते सहित अन्य विषयों से सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि राजधानी के 57 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन, परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थिति पाए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक समान, खाने का सामान, ज्वेलरी, घड़ी व अन्य वस्तुएं साथ में ले जाने पर प्रतिबद्ध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed