{"_id":"5e907cd38ebc3e6fd92a7b42","slug":"police-recovered-a-ballon-from-a-village-of-chhapiya-thana-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जमीन पर गिरा एक विशाल गुब्बारा, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जमीन पर गिरा एक विशाल गुब्बारा, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लिया
Fri, 10 Apr 2020 07:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर आकर गिरा गुब्बारा व उससे बरामद हुई एक डिवाइस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मनीपुरग्रांट पिपरही जंगल में शुक्रवार की सुबह आसमान से उड़ता हुआ एक विशाल गुब्बारा जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देखते ही पास गांव के लोगों की भारी-भीड़ लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे व उसमें लगी डिवाइस को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष छपिया संजय सिंह तोमर व चौकी प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि मनीपुर ग्रांट गांव के समीप पिपरही जंगल में एक बड़े आकार का गुब्बारा आसमान से उड़ता हुआ गिरा था। जिसे देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
गांव वालों की सूचना पर जब वहां पहुंचे तो देखा कि गुब्बारे में एक डिवाइस लगी थी, जो मौसम संबंधी अध्य्यन के लिये प्रयोग में लाई जाती है। उसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन