फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police reaches to gayatri prajapati lucknow

गायत्री प्रसाद पर कानून का शिकंजा कसा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 01 Mar 2017 02:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
police reaches to gayatri prajapati lucknow
गायत्री के आवास पर पुल‌िस

गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में फंसे परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को उसके गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली और आरोपों से संबंधित दस्तावेज जुटाए। वहीं, अमेठी में भी उनके निजी आवास पर दबिश दी।

विज्ञापन


आईजी सतीश गणेश, डीआईजी प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने गायत्री की गिरफ्तारी को लेकर रणनीति तैयार की। डीआईजी ने बताया कि गायत्री के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में गायत्री
सूत्रों की माने तो गायत्री कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। गायत्री ने राजधानी के कुछ बड़े वकीलों से संपर्क कर सरेंडर की बात कही है। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद किसी भी वक्‍त गिरफ्तारी

police reaches to gayatri prajapati lucknow

कोर्ट के आदेश पर गायत्री के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो का केस दर्ज करने वाली पुलिस कहती रही कि पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले पीड़िता ने लखनऊ में सीजेएम के यहां आकर बयान भी दर्ज करा दिया। अब पुलिस साक्ष्य जुटाने की बात कह रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही है। ऐसे में गायत्री की गिरफ्तारी आठ मार्च के बाद कभी भी हो सकती है।

मंत्री पर कार्रवाई से तय होगा बाकी आरोपियों का भविष्य
इस मामले में अन्य आरोपियों का भविष्य मंत्री गायत्री पर होने वाली कार्रवाई पर टिका है। सूत्रों के अनुसार, गैंगरेप में गायत्री व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तय है। हालांकि, गिरफ्तारी कब होगी, पुलिस इसका सीधा जवाब नहीं दे रही।

एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह का कहना है कि सुबूत जुटाए जा रहे हैं। मेरिट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस-जिस पर आरोप है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed