फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police planing to end Ghantaghar strike before Amit Shah visit of Lucknow

लखनऊ में 'नागरिकता' के खिलाफ प्रदर्शन: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने में 112 लोगों पर केस

Mon, 20 Jan 2020 01:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
police planing to end Ghantaghar strike before Amit Shah visit of Lucknow
प्रदर्शन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दो दिन से लखनऊ के घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों व उनके समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर कई विवादित पोस्ट भी डाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इस तरह की विवादित पोस्ट के वायरल होने से समाज में दुर्भावना पैदा हो सकती है। इसी के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने 112 लोगों पर भड़काऊ पोस्ट डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर राजधानी में भी लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया है। दो दिन पहले ठाकुरगंज के घंटाघर के नीचे सैकड़ों लोग जुटे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यहां पर लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों की वीडियो व फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और लखनऊ पुलिस के खिलाफ अभियान चला दिया। शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की गई। इस पोस्ट में अमर्यादित टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर भी अपना पक्ष रखा लेकिन प्रदर्शनकारियों के पक्ष में लगातार टिप्पणी करने वाले बाज नहीं आए। मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज, बाजारखाला, हसनगंज, तालकटोरा थाने में 112 लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया।

घंटाघर पर चल रहा प्रदर्शन अवैध घोषित : एडीसीपी

एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डिफेंस एक्सपो, गणतंत्र दिवस व अन्य विशेष समारोहों के मद्देनजर शनिवार रात से राजधानी के कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसे में घंटाघर पर चल रहा प्रदर्शन पूरी तरह से अवैधानिक है। पुलिस लोगों से प्रदर्शन को खत्म करने की गुजारिश कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी प्रशासन की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को ठाकुरगंज में धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस दो दिन से लगातार प्रदर्शनकारियों के नाम व पते दर्ज कर उन्हें चिह्नित कर रही है। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed