फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police men get beaten by mob.

शर्मनाक: दौड़ा-दौड़ा कर पीटी गई यूपी पुलिस

Tue, 09 Sep 2014 11:26 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Police men get beaten by mob.

राजधानी में गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि पुलिस वाले भी महफूज नहीं हैं। सोमवार को झगड़े की सूचना पर आशियाना चौराहे पर पहुंचे सिपाहियों पर एक गुट पिल पड़ा। सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और खदेड़ दिया।

विज्ञापन


किसी तरह सिपाही थाने पहुंचे तो वहां भी जा धमके और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई पुलिसकर्मी थाने से भाग निकले। हालात काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद मारपीट करने वाले और उसके एक साथी को हिरासत में लिया जा सका।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे शुरू हुई यह गुंडागर्दी तीन घंटे तक चलती रही। उधर, देर रात उन्नाव जिले के पुरवा से सपा विधायक उदयराज यादव मारपीट करने वालों की तरफदारी में थाने जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पावरहाउस चौराहे पर वंदना प्लाजा में आलमबाग के मनीष वर्मा की ज्वैलरी शॉप है। सोमवार को वे अपनी दुकान में एक बड़ी तिजोरी लगवा रहे थे।

बिना अनुमति निर्माण कराने पर हुआ विवाद

Police men get beaten by mob.

तिजोरी जेसीबी की मदद से दुकान के भीतर ले जाई जा रही थी। इस बीच कॉम्लेक्स के मालिक सुरेश यादव का बेटा गुड्डू अपने साथी आनंद के साथ आ धमका। दुकान की रजिस्ट्री में बगैर इजाजत कोई निर्माण न कराने के अनुबंध का हवाला देते हुए उसने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर हेडकांस्टेबल वेदप्रकाश यादव व कांस्टेबल कमल किशोर यादव मौके पर जीप से पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मी माजरा समझ ही रहे थे कि गुड्डू और उसके साथियों ने उनपर हमला बोल दिया।

हालात बेकाबू देख चालक ने जीप मोड़ी और दोनों पुलिसकर्मियों को साथ बैठाकर भागा। इस बीच जेसीबी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर आशियाना थाने से एक और टीम मौके पर पहुंची तो गुड्डू व उसके समर्थकों ने उसे भी खदेड़ दिया।

थाने पर भी उपद्रवियों ने किया हमला

Police men get beaten by mob.

बैरंग लौटे पुलिसकर्मी सीनियर अफसरों को फोन पर घटना के बारे में बता ही रहे थे कि गुड्डू व उसके साथियों ने यहां भी धावा बोल दिया और वेदप्रकाश व कमल किशोर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। थाने पर हमले की सूचना पर सीओ कैंट बबिता सिंह कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचीं।

गुड्डू व आनंद को हिरासत में लेने के साथ लाठी फटकारकर भीड़ खदेड़ी। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी पूर्वी राजेश कु मार आशियाना थाने पहुंचे और कार्रवाई का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अनुबंध की शर्त तोड़कर निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष थाने में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों पर आरोप
थाने पर हंगामे के साथ पुलिसकर्मियों को पीटने के आरोप में हिरासत में लिए गए गुड्डू यादव ने हेडकांस्टेबल वेदप्रकाश यादव व कांस्टेबल कमल किशोर यादव पर व्यवसायी मनीष वर्मा से साठगांठ करके पक्षपात का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed