फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police men beats truck driver

VIDEO: देखिए, किस बेरहमी से पीटती है यूपी पुलिस

Tue, 12 Aug 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली Updated Tue, 12 Aug 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
police men beats truck driver

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सोमवार को सामने आए एक वीडियो क्लिप ने जिले की खाकी का अमानवीय चेहरा सामने ला दिया।

विज्ञापन


जुर्म कबूलवाने के लिए सरेनी थाने की गेंगासो चौकी के पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक चालक को पेड़ से सटाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा।

वह दर्द से कराह रहा था, लेकिन पुलिस कर्मियों को रहम नहीं आया। एसपी ने चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

बेच रहा था चोरी की दाल

police men beats truck driver

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के पनहन गांव निवासी एवं ट्रक चालक जुबैद और उसके साथी वीरेंद्र द्विवेदी निवासी नसीरनपुर थाना बारा जिला उन्नाव को बीती आठ अगस्त को सरेनी थाने की गेंगासो चौकी पुलिस ने पकड़ा था।

बताते हैं कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें यहीं पर ट्रक में लदी मटर की दाल चोरी से बेचते हुए दबोचा था। इस दौरान पुलिस ने जुर्म कबूलवाने के लिए ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई की।

दो पुलिस कर्मियों ने उसे नीम के पेड़ से सटा दिया और एक पुलिस कर्मी उसकी पट्टे से पिटाई करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात ने तैयार किया वीडियो

police men beats truck driver

पुलिस कर्मियों के इस अमानवीय कृत्य की किसी ने वीडियो क्लिप तैयार कर ली। पिटाई करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया।

सोमवार को पेड़ में बांधकर की गई ट्रक चालक की पिटाई की वीडियो क्लिप को मीडिया को मिल गई। एसपी एन कोलांची ने बताया कि ट्रक चालक को पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला गंभीर है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

बताया कि ट्रक चालक को नीम के पेड़ में बांधकर मारना-पीटना एवं दुर्व्यवहार करने पर गेंगासो चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह और सिपाही अवधेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार पटेल, मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रशासन को कुछ भी नहीं पता

police men beats truck driver

सरेनी थानेदार आलोक कुमार दुबे का कहना है कि गेंगासो चौकी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी है। पिटाई किए जाने की बात उनकी जानकारी में नहीं आई थी।

मीडिया में खबर आई तो घनघनाने लगे फोन

पुलिस की बर्बरतापूर्ण ट्रक चालक की पिटाई किए जाने की वीडियो क्लिप मिलने पर मीडिया में खबर आई तो डीआईजी, आईजी भी सकते में आ गए। आईजी और डीआईजी के फोन यहां के अधिकारियों के पास आने लगे और खबर की जानकारी करने लगे।

यहां देखें, वीडियो

police men beats truck driver
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed