फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police limited to correspondence, no clue of the accused

Lucknow News: पत्राचार तक सिमटी पुलिस, आरोपी का सुराग नहीं

Thu, 21 Nov 2024 03:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Police limited to correspondence, no clue of the accused
लखनऊ। विभिन्न विश्वविद्यालयों व बोर्ड के जाली मार्कशीट बनाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना मथुरा निवासी मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने की जगह दूसरे विभागों से पत्राचार कर रही है। पुलिस का दावा है कि तीन टीमें मनीष की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस मनीष के कौशल विकास मिशन व आयुष मंत्रालय में घुसपैठ की पड़ताल में जुटी है। इसके लिए दोनों विभागों से पत्राचार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट लेकर आरोपी के साथ गठजोड़ रखने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि फर्जी मार्कशीट बनाने के पीछे इन विभागों के कौन लोग आरोपी के संपर्क में थे। पुलिस मनीष की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।
विज्ञापन




पुलिस ने कई जगह आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन हर बार मनीष चकमा देकर भाग निकला। उल्लेखनीय है कि पेपर मिल कॉलोनी महानगर में आरोपी जाली मार्कशीट बनाता था। पुलिस ने आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे पहले भी मनीष बंधक बनाकर दुष्कर्म, जाली मार्कशीट, देह व्यापार समेत अन्य मामले में जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने फिर से फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के कई शहरों में ठिकाने

मनीष ने कई शहरों में अपना ठिकाना बना रखा है। यही वजह है कि अभी तक मनीष को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी के ठिकाने लखनऊ के अलावा, मथुरा, गाजियाबाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश व प्रयागराज में भी हैं। वह नोएडा में भी कुछ लोगों के संपर्क में था। आरोपी ने इस फर्जीवाड़े में अपने रिश्तेदारों को भी लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed