फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police lathicharge to clear the road in Dalmau Kotwali in Raebareli.

रायबरेली: जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए पुलिस ने निहत्थे लोगों पर चटकाई लाठियां, दुकानों का सामान बाहर फेंका

Sun, 14 Mar 2021 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Mar 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharge to clear the road in Dalmau Kotwali in Raebareli.
दुकान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala

रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में डलमऊ-लालगंज मार्ग पर नाथ खेड़ा गांव के पास अवैध रूप से लद रही मौरंग और गिट्टी लदे ट्रकों की मंडी के कारण आए दिन लगाने वाले जाम को हटाने के लिए पुलिस वालों ने मौजूद भीड़ पर लाठियां चला दी और कुर्सियां तोड़कर दुकान का सामान तितर-बितर कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा इस प्रकार के किए गए अमानवीय कृत्य से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


दरअसल, डलमऊ-लालगंज मार्ग पर नाथ खेड़ा गांव के पास अवैध रूप से मौरंग और गिट्टी के ट्रकों की अवैध रूप से मंडी लगती थी। जिसमें सुबह से ही बिचौलियों का जमावड़ा लगा रहता था और आवागमन में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई।
विज्ञापन


जिसके निराकरण के लिए डलमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौजूद बिचौलियों और ट्रक चालकों के लगे मजमे पर लाठियां चटकाते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इससे मंडी में एकत्रित भीड़ में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास पंचर की दुकान लगाने वाले मोहम्मद जाहिद ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर बैठा था कि अचानक डलमऊ पुलिस के सिपाहियों ने मुझे डंडों से मारना शुरू कर दिया और हम लोगों से गालीगलौज भी की गई।

मंडी के पास ही चाय की दुकान लगाने वाले शैलेंद्र कुमार ने बताया कि डलमऊ कोतवाली पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर दुकान में रखी तेल की कड़ाही को उठाकर बाहर फेंक दिया और सारा सामान तितर-बितर कर दिया।


इसी क्रम में मंडी के पास स्थित किराने की दुकान लगाने वाले राहुल कुमार ने बताया कि दुकान के सामने रखी कुर्सियां डलमऊ पुलिस के सिपाहियों द्वारा तोड़ दी गईं और गाली गलौज करते हुए डंडे चटकाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed