{"_id":"6b09ee13b4fcaa8de7080def","slug":"a-two-day-campaign-to-add-names-to-the-electoral-roll-begins-today-lucknow-news-c-13-lko1070-2027754-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से चलेगा दो दिवसीय अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से चलेगा दो दिवसीय अभियान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर बीएलओ के कामकाज की निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि दोनों दिन सभी अधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों को प्राथमिकता पर लेते हुए अभियान चलाएं। प्रत्येक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अपने स्तर से अधिकारियों को बूथ आवंटित कर वहां अब तक प्राप्त फॉर्म-6 और मतदाता पंजीकरण की प्रगति का विवरण जुटाएंगे। कम प्रगति वाले बूथों को चिह्नित कर वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत सभी ईआरओ, एईआरओ और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
अगले सप्ताह कॉलेजों में भी लगेंगे शिविर
डीएम ने विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और इंटर कॉलेजों में अगले सप्ताह विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए। इनमें पात्र छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 और 8 भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम के वाहन भी करेंगे जागरूक
मतदाता जागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों में जिंगल बजाए जाएंगे। नगर निगम के सोशल मीडिया हैंडल और एलईडी स्क्रीन पर भी विशेष अभियान से जुड़े संदेशों का प्रचार किया जाएगा।