Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As long as you continue to want me, the stardom will remain: Salman

जब तक आप मुझे चाहते रहेंगे, स्टारडम बना रहेगा : सलमान

Sat, 28 Nov 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
As long as you continue to want me, the stardom will remain: Salman
लविवि में सलमान खान को देखने उमड़ा हुजूम। 
लखनऊ। करीब 16 साल बाद नवाबों की नगरी आए मशहूर अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए छात्र-छात्राओं और प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मालवीय सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि जब तक आप लोग मुझे चाहते रहेंगे, मेरा स्टारडम बना रहेगा। सलमान ने कहा, जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहिए। लोग आपको नीचा दिखाने या गिराने की कोशिश करें, तब भी न रुकें। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी थीं। दोनों के अभिनय से सजी फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन

सलमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्रशंसक पहले से ही सभागार में मौजूद थे। भीड़ की वजह से जिन छात्रों को सभागार में जाने से रोक दिया गया, वे बाहर शोर मचाते रहे। सलमान ने प्रशंसकों से कहा कि वह दिल से सोचने में विश्वास नहीं करते, क्योंकि दिल का काम खून पंप करना है जबकि सोचने का काम दिमाग का है। तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर को एक साथ फिल्म में देखने की प्रशंसकों की इच्छा पर उन्होंने कहा कि यह संभव भी हो सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों से सलमान ने मुस्कुराकर पूछा कि यहां उनकी पढ़ाई भी हो रही है या नहीं। इस पर ठहाके गूंज उठे। प्रशंसकों की फरमाइश पर उन्होंने गाना भी सुनाया।
विज्ञापन

मेरे परिवार में हर धर्म का सम्मान
परिवार का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि उनके घर में हर धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान होता है। उनके घर में हर धर्म के त्योहार मनाए जाते हैं। घर के सहयोगियों के साथ भी अपनेपन का व्यवहार रहा है। सभी के लिए एक जैसा खाना बनता है और सब साथ बैठकर खाना खाते हैं। अपने जीवन का मंत्र साझा करते हुए कहा कि जीवन में सीधे जाओ और अगर टर्न मारो तो राइट टर्न मारो, यानी सही टर्न मारो। सलमान ने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। बताया कि काम न मिलने का डर आज भी उनके भीतर कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कमाई का राज भी खोला
सलमान ने बताया कि उनकी पहली कमाई 35 रुपये थी जो उन्हें ताजमहल में आयोजित कार्यक्रम में डांस करने पर मिले थे। उन्होंने अन्य डांसरों के साथ पीछे खड़े होकर परफॉर्म किया था। बताया कि कभी उनका सपना केवल दस लाख रुपये कमाने का था। यह सपना 30-40 साल पहले ही पूरा हो गया। अब अगर सबकुछ छिन जाए तो भी वह खुद को फायदे में मानेंगे।

सपना था ऐसी कार हो जिसका शीशा बटन दबाने से ऊपर हो जाए : चित्रांगदा
समारोह में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपने शुरुआती दिनों और सपनों को साझा किया। बताया कि कभी उन्होंने अभिनेत्री बनने या मुंबई आकर फिल्म स्टार बनने का सपना नहीं देखा था। उनका पहला सपना एक ऐसी कार खरीदना था जिसकी खिड़की का शीशा बटन दबाने से ऊपर हो जाए। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है और वह इसके लिए खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। चित्रांगदा सिंह ने कहा कि सलमान खान सेट पर केवल शूटिंग करने और काम खत्म करके घर लौटने वाले कलाकार नहीं हैं बल्कि वह सेट पर पूरी जिंदगी जीते हैं। वहां उनका जिम होता है, कहीं पेंटिंग भी करते रहते हैं। शूटिंग के बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने भी पहुंच जाते हैं।

चित्रांगदा सिंह ने फिल्म निर्माण को लेकर बताया कि वह खुद को फुलटाइम प्रोड्यूसर नहीं मानतीं, बल्कि पैशन प्रोड्यूसर कहना पसंद करती हैं। उन्होंने फिल्म ''''सूरमा'''' का जिक्र किया, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया था। साथ ही बताया कि एक और फिल्म का वह सहायक के रूप में निर्माण करने जा रही हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगी। यह उनके लिए भी खास अनुभव है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed