{"_id":"5b3b27284f1c1b0c178b459b","slug":"police-lathicharge-on-samajwadi-women-sabha-worker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर प्रदर्शन कर रही सपा महिला कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज, कई चोटिल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर प्रदर्शन कर रही सपा महिला कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज, कई चोटिल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिगड़ी कानून-व्यवस्था, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की मार और बिजली कटौती के विरोध में विधानभवन घेरने जा रहीं सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
2 of 7
आधा दर्जन से अधिक महिलाएं चोटिल हो गईं जबकि विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा को बेहोश होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए राज्यपाल से बर्खास्त करने की सिफारिश करने की मांग की।
3 of 7
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की अगुवाई में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता दारुलशफा में जुटी थीं। यहां से वे जुलूस की शक्ल में हजरतगंज चौराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक चले प्रदर्शन में यातायात बाधित रहा। यहां से कार्यकर्ता जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए गीता सिंह ने कहा, भाजपा सरकार पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। महंगाई और बेरोजगारी रोकने में असफल है। ऐसे में राज्यपाल इसकी बर्खास्तगी के लिए सिफारिश करें। यहां से प्रदर्शनकारियों ने विधानभवन की ओर कूच किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक शुरू हो गई। उनके अड़े रहने पर पुलिस ने लाठी चलानी शुरू की तो भगदड़ मच गई। एमएलसी लीलावती कुशवाहा बेहोश हो गईं। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी, युवजन सभा से विकास यादव, विजय सिंह, अनुराग यादव, मनीष सिंह शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।