फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police is questioning a lady and two friends In the case of Rajat Bajpai's death

रजत की मौत का मामलाः पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग, मां ने लगाए इन पर आरोप, की जा रही पूछताछ

Sat, 21 Nov 2020 04:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 21 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
police is questioning a lady and two friends In the case of Rajat Bajpai's death
रजत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के कृष्ण विहार एल्डिको कॉलोनी निवासी रजत बाजपेई की मौत के मामले में पुलिस सहपाठी युवती व दो दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस के मुताबिक उसकी मौत डूबने से हुई। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, अभी तक हत्या की दिशा में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। सिर पर चोट का भी जिक्र रिपोर्ट में है। एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, युवती और दोस्तों से पूछताछ में ठोस साक्ष्य नहीं मिले है। रजत के परिवार ने तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्नाव में हुआ अंतिम संस्कार
रजत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उन्नाव के गंगा घाट पर किया गया। रजत की मां दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवंबर में जाना था श्रीनगर

मालूम हो लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में मंगलवार शाम कृष्ण विहार एल्डिको निवासी रजत बाजपेई (24) अपने दोस्त अर्पित के साथ उसकी स्कूटी से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो घर वाले पूरी रात खोजते रहे।

बुधवार सुबह 12 बजे वृंदावन सेक्टर 18 के पास वाटर डंपिंग ग्राउंड के पास उसका मोबाइल व उसके कपड़े रखे मिले लेकिन रजत का कोई पता नहीं चला था। रजत की मां अलका सिसेंडी में जूनियर विद्यालय में टीचर हैं।

वहीं पिता कश्मीर में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। मां अलका ने बताया रजत ने बीटेक किया था और उसकी भी नौकरी उसी कंपनी में लग गई जिसमें उसके पिता काम करते हैं। 20 नवंबर को उसे श्रीनगर जाना था, उसका टिकट आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed