{"_id":"90ac8e69477173721574b19428091b69","slug":"police-is-not-writing-fir-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जानबूझकर नहीं लिखी जा रही दुराचार की रिपोर्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जानबूझकर नहीं लिखी जा रही दुराचार की रिपोर्ट'
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश की सपा सरकार पर दुराचार के बढ़ते मामलों में रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि खरखौंदा मेरठ में भी यही हुआ। जब जनता सड़क पर आई, तब मुकदमा दर्ज हुआ।
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में हुई घटना में भी काफी जद्दोजहद के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
कहा गौतमबुद्धनगर के जेवर थाने के एक गांव में तो घटी घटना ने सारी सीमाएं ही तोड़ दीं। दसवीं की एक छात्रा का पहले अपहरण किया गया।
बाद में उस पर धर्मान्तरण का दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार की तुष्टीकरण नीति के चलते प्रदेश में इस तरह के हालात बने हुए हैं।