फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे का लखनऊ का घर भी ढहाने की तैयारी, एलडीए ने ली नाप

Sun, 05 Jul 2020 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jul 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Police is going to demolish Vikas Dubey's Lucknow House.
मकान की माप लेती एलडीए की टीम। - फोटो : amar ujala

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का कानपुर का घर गिराने के बाद अब लखनऊ का मकान भी ढहाने की तैयारी है। इसके लिए रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने नाप-जोख की।



बता दें कि कानपुर के चौबेपुर गांव में पुलिस ने विकास दुबे का घर ढहा दिया और उसकी लग्जरी कारें भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। लखनऊ के कृष्णानगर के इंद्रलोक स्थित कॉलोनी में अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह की अगुवाई में एलडीए की टीम ने मकान की नाप-जोख करवाई। अगर मकान को नक्शे के हिसाब से न पाया गया तो इसे ढहा दिया जाएगा। मामले पर एलडीए जल्द ही नोटिस जारी करेगा।

इसके पहले लखनऊ पुलिस ने भी विकास दुबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विकास का कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित मकान को सील करने के लिए एलडीए को पत्र लिखा जा चुका है।

Police is going to demolish Vikas Dubey's Lucknow House.
विकास दुबे के घर बरामद हुई सरकारी कार - फोटो : amar ujala

विकास के भाई के घर मिली सरकारी नंबर की कारें
एसीपी कृष्णानगर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर दो बजे विकास के फरार भाई दीप प्रकाश दुबे के घर पहुंची पुलिस ने वहां खड़ी दो अंबेसडर कारें व एक बुलेट बाइक जब्त की। इसमें से एक कार सरकारी नंबर की थी, जिसे नीलामी में खरीदा गया था। दूसरी कार की डिग्गी की तलाशी में पुलिस को एक डायरी व कुछ कागजात मिले, जिसकी जांच की जानी है।

एसीपी ने बताया कि कार किसने खरीदी थी, इस बारे में राज्य संपत्ति विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, विकास व उसके भाई दीप का मकान सील करने के संबंध में एलडीए को पत्र लिखा गया है। फिलहाल मकान के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मकान में पले दो विदेशी ब्रीड के कुत्तों को गोमतीनगर की ध्यान फाउंडेशन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Police is going to demolish Vikas Dubey's Lucknow House.
इंद्रलोक कॉलोनी स्थित विकास के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

एसीपी ने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी में विकास के भाई दीप प्रकाश के साथ रह रही उसकी मां सरला, पत्नी अंजली और अंजली की भांजी प्रियंका उर्फ तन्नू से शनिवार को दिन में कई बार पूछताछ की गई। अंजली और प्रियंका को पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया था।

दिनभर उनसे पूछताछ के बाद शाम को दोनों को घर भेज दिया गया था। उनसे मिली जानकारियां कानपुर पुलिस व एसटीएफ से साझा की गई हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में विकास के परिजनों व करीबियों को भी कानूनी कार्रवाई की जद में लाने के लिए विशेषज्ञों से मश्विरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police is going to demolish Vikas Dubey's Lucknow House.
घर में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

फरार भाई के किसी मंदिर में छिपा होने की सूचना
दीप प्रकाश दुबे के किसी मंदिर में छिपे होने की सूचना मिल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीप प्रकाश की कार में राजस्थान के ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी आश्रम का स्टीकर लगा था। पूछताछ में सरला ने भी बताया कि विकास और दीप उक्त आश्रम से जुड़े थे। पुलिस आश्रम के बारे में जानकारी जुटा रही है। राजस्थान के आश्रम की लखनऊ और अन्य जिलों में शाखाओं के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। दीप प्रकाश अपने भाई विकास की करतूत जानने के बाद शुक्रवार सुबह मंदिर जाने के बहाने कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित घर से भाग गया था।

विज्ञापन
Police is going to demolish Vikas Dubey's Lucknow House.
घर के बाहर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

पुलिस को भेज रहे सूचना
एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी के दो मकान की जानकारी मांगी है। पूछा गया है कि क्या ये अवैध निर्माण है? सहायक अभियंता को मौके पर भेजा गया था। पूर्व में हुई कार्रवाई का भी पता किया जा रहा है। ये सूचना पुलिस को दे दी जाएगी। वहीं एलडीए सूत्रों का कहना है कि पुलिस ये जानकारी भी लेना चाह रही है कि क्या इन मकानों के तोड़ने के लिए ध्वस्तीकरण आदेश भी पूर्व में हुआ है। ऐसा हुआ तो इन मकानों के तोड़ने की कार्रवाई भी हो सकती है। दोनों मकान को कानपुर में 8 पुलिस वालों विकास दुबे की संपत्ति बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed