फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police investigation in lala jugal kishor jewellers theft case

अमीनाबाद के लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स में चोरी के मामले में खंगाली जा रही कर्मचारियों की कुडली

Mon, 01 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
police investigation in lala jugal kishor jewellers theft case
लखनऊ। अमीनाबाद के लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स में बृहस्पतिवार रात हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें पड़ताल कर रही है। ज्वैलर्स के चार कर्मचारियों को संदिग्ध मान उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। वहीं 25 मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल मंगाई गई है। तीन टीमों ने दूसरे जिलों में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पूरे अमीनाबाद बाजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें कुछ संदिग्ध युवक दिखे हैं, जिनकी संख्या पांच बताई जा रही है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने वारदात के दौरान आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की है। इसमें 25 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल संबंधित कंपनी से मांगी है। सोमवार को डाटा मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं फुटेज में दिखी एक संदिग्ध कार की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि कार गैर जनपद की है। एक पुलिस टीम संबंधित जिले में कार मालिक की जानकारी जुटाने भेजी गई है। इस वारदात के खुलासे के लिए 10 टीमें लगी हैं। तीन टीमें लगातार पास के जिलों में डेरा डाले हैं, वहीं सात टीमें कमिश्नरेट इलाके में पड़ताल कर रही हैं। वहीं एक टीम को जेल भेजकर कुछ शातिर चोर गिरोह के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस को उनसे अहम जानकारियां मिली हैं। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आसपास के जिलों में सक्रिय चोरों के गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। वहीं लखनऊ में वारदात को अंजाम दे चुके कुछ अन्य गिरोहों की भी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन

छह संदिग्धों से हुई पूछताछ
दुकान पर काम करने वाले नए व पुराने कर्मचारियों के बीच में से चार को संदिग्ध मानकर पुलिस उनका पुराना इतिहास खंगाल रही है। वहीं इस वारदात से जुड़े छह संदिग्धों से पूछताछ की गई है। अभी उन पर पुलिस निगरानी कर रही है। हालांकि कोई खास सुराग उनसे नहीं मिल सका है। पुलिस ने दुकानदार अरविंद रस्तोगी से राजधानी में स्थित सभी दुकानों के कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed