फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police investigation in ajit murder case

अजीत हत्याकांड : पहचान बताने के लिए सुनील राठी ने गिरधारी को लगाया था

Sat, 10 Apr 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
police investigation in ajit murder case
अजीत हत्याकांड : पहचान बताने के लिए सुनील राठी ने गिरधारी को लगाया था
विज्ञापन

लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में शामिल शूटर ने कस्टडी रिमांड के दूसरे दिन कई राज उगले। उसने बताया कि सुनील राठी ने अजीत सिंह के बारे में कई अहम जानकारी दी थी। उसने बताया था कि अजीत बुलेटप्रुफ गाड़ी से चलता था। अजीत की पहचान कराने की जिम्मेदारी गिरधारी उर्फ कन्हैया पर थी। उसी ने अजीत के लखनऊ के हर मूवमेंट की जानकारी दी थी।
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोपी शूटर राजेश तोमर की मदद सुनील राठी ने भी फरारी के दौरान की। उसने एक लाख रुपये भी दो बार में राजेश को भेजवाए थे। सुनील ने ही उसे अलीगढ़ से दिल्ली भेजकर शरण दिलाई थी। शूटर राजेश ने यह खुलासा रिमांड के अंतिम दिन शुक्रवार को विभूतिखंड थाने में किया। उसने कई और सनसनीखेज जानकारियां पुलिस को दी। इसी आधार पर पुलिस कह रही है कि जरूरत पड़ने पर राजेश को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन

विभूतिखंड इलाके के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात को अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को गिरधारी उर्फ कन्हैया ने पांच साथियों के साथ अजीत सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया था। इसमें पहले दिन शूटर गिरधारी और साजिशकर्ता कुंटू व अखंड का नाम सामने आ गया था। इसके बाद ही पुलिस ने भले ही कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसकी नजर गिरधारी पर ही टिकी हुई थी। गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसमें शूटर राजेश की भी नाटकीय गिरफ्तारी दिल्ली में हुई। राजेश घटना में घायल हुआ था और उसका इलाज सुलतानपुर के एक अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने राजेश से जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका के बारे में पूछताछ की। इस पर वह टामटोल का रवैया अख्तियार करता रहा। सिर्फ इतना बोला कि सुनील राठी और धनंजय सिंह के बीच अच्छे रिश्ते हैं। सुनील उनके संपर्क में लगातार रहता है। धनंजय सिंह भी इस हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी बनाये जा चुके हैं। पुलिस उनके अलावा चार अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed