{"_id":"5a23b82c4f1c1b8d698bf5bc","slug":"police-investigating-the-buffalo-thieves-of-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां की तरह ही सीतापुर के विधायक की भैंस चोरी, ढूंढ़ने में जुटा प्रशासन, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजम खां की तरह ही सीतापुर के विधायक की भैंस चोरी, ढूंढ़ने में जुटा प्रशासन, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
भैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस चोरी हो गई थी जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। अब ऐसी ही एक और वारदात हुई है, जिस पर केस दर्ज हो गया है। सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में विधायक की भैंस चोरी होने के मामले में विधायक के पिता व पूर्व गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों को तलाश रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य चोरी की घटनाओं की तरह से इस घटना की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरवा स्थित फार्म से हरगांव विधायक सुरेश राही की दो भैंस चोरी हो गईं थीं। पुलिस ने विधायक के पिता की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि चोरी की अन्य घटनाओं की तरह से इस चोरी की भी जांच की जा रही है और चोरों को तलाशा जा रहा है।
सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ही इस मामले की जांच कर रही है। इसमें कोई विशेष टीम व पुलिस बल नहीं लगाया गया है।