फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police inspector sung a song and ask to woman the name of film

पिटाई से आहत महिला पहुंची थाने तो इंस्पेक्टर ने गाना सुनाकर पूछा, ये किस फिल्म का है

Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
police inspector sung a song and ask to  woman the name of film
लखनऊ। ससुराल में पति समेत परिवारीजन से पिटने केबाद महिला मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची तो वहां मदद के बजाय कोतवाल उससे फिल्मी अंदाज में सवाल पूछने लगे। एक गाना गाया और पूछा ये किस फिल्म का है। हालांकि कोतवाल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उधर, कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बेलहनी गौरा की महिला रेनू का विवाह टिकरा गांव के राहुल से हुआ था। महिला का आरोप है कि पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर 19 फरवरी को पीटा और चाकू से हाथ पर वार कर बेसुध होने पर उसे छत से फेंक दिया। आरोप है कि उसे जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन इसी बीच गांव वालों की सूचना पर उसके पिता व कई लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं पर मामले को रफा-दफा करवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रेनू जब सोमवार को पूरे मामले की शिकायत लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने उसे टरका दिया। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक वहां पहुंचे और फिल्मी गाना सुनाते हुए पूछा कि ये गाना किस फिल्म का है। फिल्म का नाम नहीं बता सकी तो महिला को वहां से जाने को कह दिया। इसी बीच थाना परिसर में उसने मीडियाकर्मियों को बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर महिला का बयान व आरोप वायरल होने केबाद पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed