{"_id":"5ba74c55867a5501363bdb14","slug":"police-incharge-shoots-himself-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: श्रावस्ती में चौकी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: श्रावस्ती में चौकी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
इसी कमरे में मिला चोकी प्रभारी का शव।
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में तैनात चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बहता खून देखकर लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमुनहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार यादव की यहां एक महीने पहले ही तैनाती हुई थी। वह चौकी परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो चौकी में सिपाही उनके कमरे के पास गए। देखा तो कमरे के दरवाजे से खून बाहर निकल रहा था। सिपाहियों ने तत्काल सूचना मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडे को दी।
थोड़ी ही देर में एसो के साथ साथ एडीएम, एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ, एसडीएम जमुनहा मौके पर पहुंच गए। देखा तो मनोज के माथे से खून निकल रहा था। चौकी इंचार्ज ने माथे के बीच ही गोली मारी थी। पुलिस मजिस्ट्रेट की निगरानी में मामले की जांच की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।