फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police gives statement over gangrape of a student.

छात्रा से गैंगरेप: पुलिस को आशंका, गर्भवती थी छात्रा

Sat, 22 Aug 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Aug 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Police gives statement over gangrape of a student.

लखनऊ के निशातगंज के एक स्कूल में आठवीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार देर शाम छात्रा के मेडिकल की शुरुआती जांच रिपोर्ट में उसके निजी अंगों के बाहरी व अंदरूनी हिस्सों में किसी भी प्रकार की चोटें नहीं पाई गई हैं। छात्रा से रेप की बात भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि छात्रा गर्भवती थी। इसके चलते उसे रक्तस्राव हो रहा था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में छात्रा के करीब दो माह के गर्भवती होने की तरफ इशारा किया गया है, लेकिन कुछ और टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद अधिकारिक रूप से किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


हालांकि, सीओ महानगर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रा का मेडिकल जारी होने की बात कही है। इस बीच, बृहस्पतिवार देर रात छात्रा के पिता ने ईद के दौरान उसके पेट में तकलीफ होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा की दवा चल रही थी। पुलिस रात को ही छात्रा के घर पहुंची और उसे दी जा रही दवाओं के सैंपल कब्जे में लेकर चिकित्सकों को सौंप दिया। इन दवाओं का किस बीमारी में इस्तेमाल होता है, इसकी पड़ताल की जा रही है।

छात्रा से मिलने-जुलने पर पाबंदी, पिता को भी लौटाया

Police gives statement over gangrape of a student.

अवंती बाई अस्पताल में भर्ती छात्रा से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई है। डॉ. रंजना प्रसाद की देखरेख में उसका उपचार और मेडिकल जांच हो रही है। चिकित्सकीय स्टाफ के अलावा उसकी मां को ही जाने की इजाजत है। शुक्रवार सुबह उसके पिता को भी लौटा दिया गया। महानगर सीओ ने बताया कि शाम को छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आ जाएगी। अस्पताल में एक महिला दरोगा और दो सिपाही तैनात किए गए हैं।

छह लड़कों को उठाया, खंगाली जा रही कॉल डिटेल
महानगर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार सुबह निशातगंज और उसके आसपास के इलाके से छह संदिग्ध लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया है। सीओ महानगर ने बताया कि पकड़े गए सभी 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं। सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व लोकेशन खंगाली जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया एसएसपी आवास पर प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की सदस्यों ने गैंगरेप की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए शुक्रवार शाम एसएसपी आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता उर्फ छोटू ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी व लापरवाही के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यहां पढ़ें, जानें क्या था पूरा मामला

Police gives statement over gangrape of a student.

महानगर के निशातगंज स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा बृहस्पतिवार को करीब चार बजे खून से सराबोर डालीगंज स्थित अपने घर पहुंची थी। उसकी हालत देखकर मां ने चाकू मारे जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में छात्रा ने अपहरण कर रेप करने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। छात्रा ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए वह समथर पेट्रोल पंप के सामने टेंपो के इंतजार में खड़ी थी तभी किसी ने मुंह पर कपड़ा डालकर उसे दबोच लिया और कार में खींच ले गए। कार में पांच लड़कियां, चार लड़के और एक ड्राइवर था।

छात्रा के हाथ-पैर बांधकर एक लड़के ने उससे रेप किया। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसे यूनिवर्सिटी रोड पर नाले के पास फेंककर बदमाश भाग गए।

छात्रा की मां ने महानगर कोतवाली में कार सवार पांच अज्ञात लड़कियों, चार लड़कों और ड्राइवर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed