फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police gives protection to lovers in kanpur

ऑनर किलिंग न हो इसलिए पुलिस ने दी इस प्रेमी जोड़ी को सुरक्षा

Fri, 29 Jan 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
police gives protection to lovers in kanpur

कानपुर के किदवईनगर में प्रेम विवाह करने वाले नवदंपति का शुक्रवार को आशीर्वाद समारोह पुलिस की निगरानी के बीच होगा। दरअसल, एच टू ब्लाक निवासी युवक ने क्षेत्र की एक लड़की से कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो उन्होंने एतराज जताना शुरू कर दिया। इस पर दोनों ने कोर्ट में भी जाकर शादी कर ली, और तीन चार दिन पहले लड़की ने अपना मायका भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


पति ने किदवईनगर पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका आशीर्वाद समारोह है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, और कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।

इस पर लड़की के घरवालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए होटल संचालक को भी समारोह न कराने के लिए धमकी दी है। थाना पुलिस ने जब मामले को अनुसना कर दिया तो मजबूरन उसे डीआईजी से गुहार करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पति पत्नी दोनों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि ऐन वक्त पर समारोह का स्थल भी नहीं बदला जा सकता है, लिहाजा समारोह उसी होटल में पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed