फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police gave security to two sisters of raebarli who were victim of eve teasing.

रायबरेली: गुंडों से दो बहनों की सुरक्षा के लिए सिपाही तैनात, सीएम-पीएम को लिखा था पत्र

Wed, 24 Jan 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 24 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
police gave security to two sisters of raebarli who were victim of eve teasing.
demo pic - फोटो : amar ujala

शोहदों के आतंक से परेशान होकर कॉलेज छोड़ने वाली दोनों बहनों की सुरक्षा के लिए दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एसपी ने इस मामले में सदर कोतवाल को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, मंगलवार को सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन के नेतृत्व में सपा एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन बेटियों को सुरक्षा देने में फेल है। राजभवन का नाम लेकर आरोपी का पिता पीड़ित परिवार को धमका रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार के मंत्रियों के करीबी आरोपियों को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शोहदों के आतंक व पुलिस के कार्रवाई न करने से दो बहनें इतना आजिज आ गई कि कॉलेज जाना ही छोड़ दिया था। आरोपियों की धमकी से परेशान दोनों बहनों ने सोमवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी से इंजीनियरिंग कर रही बड़ी बहन ने अपने कॉलेज के ही छात्र दिव्य पांडेय व उसके दोस्त अंकित पर रेप का केस दर्ज कराया था पर पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस एक्शन में आ गई। मंगलवार को एसपी शिवहरि मीणा ने दोनों बहनों की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात कर दिए।


एसपी ने बताया कि दो सगी बहनों के पीएम-सीएम को खून का पत्र लिखने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। कोतवाल से मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed