फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police filed a case in rape in molestation in Sitapur.

सीतापुर: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने की मामले को दबाने की कोशिश, छेड़छाड़ में केस दर्ज किया

Sat, 26 Dec 2020 08:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Dec 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case in rape in molestation in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक किशोरी को नशे में धुत एक युवक झोपड़ी में उठा ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी के घर न पहुंचने पर जब मां उसे ढूढ़ने पहुंची तो आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

विज्ञापन


आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने गई तो पुलिस ने भी इंसाफ नहीं किया। छेड़खानी का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में केस को बदल दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 23 दिसंबर की रात गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। उधर, गांव का ही खजूर से ताड़ी (नशीला पदार्थ) निकालने का काम करने वाला प्रताप झोपड़ी (मड़ैया) डाल कर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ताड़ी के नशे में धुत प्रताप ने शौच के लिए गई किशोरी को दबोच लिया और उसे उठाकर अपनी झोपड़ी में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बेटी को आने में हुई देरी को देखते हुए किशोरी की मां भी उधर पहुंच गई। किशोरी को मां को आता देखकर आरोपी, पीड़िता को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।

मीडिया में मामला आने पर जागी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने मां व परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता अगले दिन थाने गई। थाने में पुलिस ने दुष्कर्म के बजाय छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, मीडिया की नजर में आने पर पुलिस ने आनन फानन में छेड़खानी की धाराओं को बदल कर मामले को दुष्कर्म व पास्को एक्ट में दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में एसओ संजीव कुमार यादव का कहना है कि पहले किशोरी के पिता ने जो तहरीर दी थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन जब पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही तो धाराओं को दुष्कर्म व पास्को एक्ट में बदल दिया गया। उनका कहना है कि आरोपी प्रताप को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed